अलीराजपुर में कॉलेज चलो अभियान शुरू:प्राध्यापकों के दलों का किया गठन; स्कूल में करेंगे प्रचार

अलीराजपुर में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर मां नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोंडवा की ओर से सोंडवा तहसील के विद्यालयों में कॉलेज चलो अभियान का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इस अभियान के सफल संचालन के लिए प्रभारी प्राचार्य डॉ. गीतांजलि वर्मा, नोडल अधिकारी नीलम पाटीदार तथा सहायक नोडल अधिकारी प्रो. राजेश बारिया मौजूद रहे। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों के दलों का गठन कर उन्हें कई स्कूल में भ्रमण कर सत्र 2025-26 में कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने का दायित्व सौंपा गया। सहायक प्राध्यापक डॉ. मुकेश अजनार और सायसिंग अवास्या द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भ्रमण कर विद्यार्थियों को महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया के विषय में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न प्रावधानों के बारे में जैसे चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम, बहुविषयक दृष्टिकोण, बहु आगमन और निर्गमन व्यवस्था, व्यावसायिक शिक्षा की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *