आलीराजपुर में कैबिनेट मंत्री नगारसिंह चौहान को गुरुवार को स्थानीय शासकीय कन्या उमावि के वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा का महत्व अशिक्षित होने के बावजूद हमारे माता-पिता ने समझा है और इसलिए विपरित परिस्थिति होने के बावजूद उस समय हमें पढ़ने के लिए भेजा। जब जीवन यापन में अनेक कठिनाइयों का सामना पूरे परिवार को करना पड़ता था। यदि हमारे माता-पिता हमें शिक्षित करने के लिए नहीं भेजते तो हमारा जीवन कठिनाइयों से गुजरता। जब हम छोटे थे तो गरीबी चरम पर थी और स्कूलों में अमेरिका से आया हुआ दलिया वितरित किया जाता था। लेकिन विगत 25 वर्षो में क्षेत्र की स्थिति में परिवर्तन आया है। आप लोगों के माता-पिता ने शिक्षा ग्रहण की। इसलिए वे आप लोगों को सुविधाएं दे पा रहे हैं। साथ ही शासन की ओर से योजनाओं के माध्यम से गणवेश, साइकल, कम्प्यूटर, छात्रवृति और रहने के लिए छात्रावास के साथ-साथ अच्छे भोजन की भी व्यवस्था आप लोगों के लिए की गई है। सिर्फ आवश्यकता इस बात की है कि जिन मां-बाप ने आप लोगों को शिक्षण के लिए अनेक त्याग कर भेजा है। उनकी आशाओं को कभी निराशा में मत बदलने देना और अच्छी से अच्छी पढ़ाई कर आगे बढ़ना। कार्यक्रम में ये भी हुए शामिल इस दौरान जिला पंचायत सदस्य भदू भाई पचाया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत, विधायक प्रतिनिधि रोशन पचाया, सहायक आयुक्त संजय परवाल, जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमनसिंह भिंडे, सोरवा मंडल अध्यक्ष पंकज चौहान उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।


