जालंधर | सिटी की पुरानी पाइपलाइन तथा मैनहोल के पास सड़कें पानी की लीकेज के कारण बैठ रही हैं। अली मोहल्ला के पास पुरानी जीटी रोड पर से गुजरने वाले लोग मंगलवार को जब सुबह 8 बजे अपने दफ्तर और काम के लिए निकले तो रोड बैठने का सांकेतिक चिन्ह दिखा। इस रोड पर फोर व्हीलर्स का भी खूब प्रेशर होता है। इस कारण कारों की रफ्तार कम होने से लंबी कतार लगी रही। लुक और बजरी बैठ जाने के कारण नीचे की नरम जमीन धंस गई। ^सरफेस वाटर प्रोजेक्ट का काम धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में पेयजल लाइन बिछाने में सड़के क्षतिग्रस्त होती है और लोगों को परेशानी होती है। इस वजह से लंबे समय से लोग टूटी सड़कों से परेशान हैं। यदि काम जल्द पूरा होगा, तो लोगों को भी राहत मिलेगी। संजीव कुमार, सईपुर


