अलॉटियों की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण शुरू

भास्कर न्यूज | लुधियाना हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग गलाडा ने जगराओं स्थित अर्बन एस्टेट के चारों ओर बाउंड्री वॉल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कदम से क्षेत्र के अलॉटियों की सुरक्षा को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है। गलाडा द्वारा यह अर्बन एस्टेट पीयूडीए ओयूवीजीएल योजना के तहत शुगर मिल साइट जगराओं में विकसित किया गया है, जो लगभग 94.72 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। बाउंड्री वॉल के निर्माण के लिए ई-टेंडरिंग प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि बाउंड्री वॉल न होने के कारण अर्बन एस्टेट के अलॉटियों द्वारा लंबे समय से सुरक्षा को लेकर इस कार्य की मांग की जा रही थी। उनकी इस लंबित मांग को ध्यान में रखते हुए गलाडा ने अब लगभग 1.68 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बाउंड्री वॉल निर्माण का टेंडर जारी किया है। टेंडर आवंटित होने के पश्चात यह कार्य निर्धारित समयावधि छह महीनों में पूरा किया जाएगा। बाउंड्री वॉल के साथ-साथ नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) से सड़क संपर्क की अनुमति भी प्राप्त कर ली गई है, जबकि वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। बाउंड्री वॉल के निर्माण से मौजूदा अलॉटियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बड़ी राहत मिलेगी और साथ ही आम जनता के लिए सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आवासीय सुविधा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर भी उपलब्ध होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *