अलोद : श्रीजी की शोभायात्रा निकाली

अलोद| पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पार्श्वनाथ जन्मकल्याक पर्व पर कार्यक्रम हुए। विश्वशांति के लिए जियो और जीने दे का संदेश देते हुए श्रीजी की शोभायात्रा निकाली। प्रवक्ता प्रमोद सावला ने बताया कि शोभायात्रा जैन मंदिर से शुरू हुई, जिसमें नवयुवक और महिला मंडल नृत्य करते हुए चले। यात्रा चौमुखा बाजार होते हुए चांदनी चौक पहुंची। शोभायात्रा में प्रकाश कोटिया, अशोक सांवला, राजेंद्र धनोप्या, हुकुमचंद कोटिया, अशोक जेठानीवाल, विमल जेठानीवाल, त्रिलोक कोटिया, महावीर जैन, दीपक बरमुंडा, सुरेश कोटिया, नेमीचंद जैन, पवन जैन, भानु जैन शामिल रहे। शाम को भगवान की महाआरती हुई ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *