लुधियाना| अल्केमी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के मेधावी छात्रों ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया। 12वीं में अनन्या जैन ने 98.8% अंकों के साथ शहर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। गौरिश ने गणित में 99/100 और मन्नत गर्ग ने 98.4% (ह्यूमैनिटीज़) अंक लेकर स्कूल में टॉप किया। वरदान ने केमिस्ट्री में 98/100 अंक अर्जित किए, जबकि अलिश और मानसी ने फिजिक्स में 93-93 अंक प्राप्त किए। 10वीं में राधे ने गणित में 100/100, अतुलित और कनव ने विज्ञान में 100/100 अंक प्राप्त किए। निष्ठा मलिक ने 98.8% और किरतप्रीत ने 98.4% के साथ उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। 70 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए।


