अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप:सूरजपुर में कांग्रेसी बोले- भाजपा ने फर्जी आवेदन दिए, कलेक्टर-SP से जांच की मांग

सूरजपुर में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर और एसपी से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं के नाम हटाने के लिए प्रारूप 7 में फर्जी आवेदन पत्र दिए गए हैं। कांग्रेस ने इसके पीछे भाजपा का षड्यंत्र बताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े के नेतृत्व में कांग्रेस का एक दल संयुक्त कार्यालय पहुंचा और एसपी-कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। राजवाड़े ने बताया कि पूरे प्रदेश के साथ सूरजपुर जिले के प्रेम नगर विधानसभा क्षेत्र में भी जबरन लोगों के नाम काटने के लिए आवेदन दिए गए हैं। उन्होंने विशेष रूप से प्रेम नगर विधानसभा के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों का जिक्र किया, जहां दूसरे पंचायतों के लोगों की ओर से आवेदन देकर नाम कटवाने का काम किया जा रहा है। इसमें गुरुजी और जनपद सदस्य जैसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों के नाम भी शामिल हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह काम भाजपा की ओर से कराया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने जिले के कलेक्टर और एसपी से ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *