अल्फा महेंद्रू फाउंडेशन ने खूनदान कैंप

जालंधर| बुधवार को अल्फा महेंद्रू फाउंडेशन ने पंजाब स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन कौंसिल के सहयोग से सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में खूनदान शिविर लगाया। आतंकवाद के विरुद्ध भारत सरकार द्वारा चलाए गए ‘अॉपरेशन सिंदूर’ में सैनिकों को समर्पित खूनदान शिविर में शहरवासियों ने अपना योगदान दिया। फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेंद्रू ने कहा, ‘हमारे देश के जवान अपना घर परिवार, भाई-बहन, बीवी-बच्चों को अकेला छोड़कर हमारी भारतीय सीमाओं पर हमारी व हमारे देश भारत की रक्षा कर रहे हैं। यही कारण है कि हम सभी भारतीय अपने अपने घरों में बैठ सकून की नींद सो पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही फिर खूनदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जो भारतीय खूनदान करना चाहते हैं, वह हमारे किसी भी सदस्य के पास अपना नाम पंजीकरण करवा सकते हैं। एडवोकेट जयपाल शर्मा ने कहा कि हमारे सेनाएं रणभूमि के लिए निपुण व दुश्मनों का हर प्रकार से मुकाबला करने में सक्षम हैं और हमें अपनी भारतीय सेना व उसके हर जवान पर गर्व है। डॉ. मुकेश वालिया ने देशवासियों, भारतीय सेना के जवानों को “ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर बधाई दी और कहा कि खूनदान करने से किसी भी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। आपके द्वारा किया गया खूनदान किसी अन्य को जीवनदान तो देता ही है, वहीं खूनदाता को भी कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *