भास्कर न्यूज | जालंधर एनजीओ अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अमृतसर की प्रमुख समाज सेविका और राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित डॉ. स्वराज ग्रोवर मौजूद रहीं। इस दौरान उनके साथ महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, शिक्षा व स्वास्थ से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। डॉ. ग्रोवर ने कहा कि सरकार को इन विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है। वहीं अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू, डॉ. मुकेश वालिया, महासचिव जसविन्द्र सिंह धीरज ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जन कल्याण संगठन की महासचिव डोली भाटिया, कौशिक व धवन, उपाध्यक्ष सुप्रिया जमवाल महेन्द्रू ने डॉ. स्वराज ग्रोवर को मां की चुनरी, फूलदान व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जन कल्याण संगठन की ओर से रमेश महेन्द्रू व अन्य सदस्यों को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य हेल्थ सलाहकार डॉ. मुकेश वालिया, वित्त सचिव भुपिन्द्र कालिया, मंजीत सिंह, हर्ष महेन्द्रू, नुपुर महेन्द्रू, प्रतीक महेन्द्रू व अन्य उपस्थित थे। डॉ. स्वराज ग्रोवर को सम्मानित करते फाउंडेशन के पदाधिकारी और सदस्य।


