अल फलाह यूनिवर्सिटी चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार:दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, यूजीसी ने दर्ज करवाई 2 FIR; कोर्ट से कस्टडी मंजूर

फरीदाबाद जिले की अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। यूजीसी की ओर से दिल्ली ब्लास्ट के बाद 2 एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। उसी में दिल्ली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी कार्रवाई शुरू की थी। क्राइम ब्रांच ने निजी विश्वविद्यालय के संचालन से जुड़े कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के आरोपों में मामले दर्ज किए थे। सिद्दीकी को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जिसने आगे की पूछताछ के लिए चार दिन की पुलिस कस्टडी मंजूर की। दिल्ली ब्लास्ट के बाद शुरू हुई जांच दिल्ली ब्लास्ट के बाद चर्चा में आई फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी व अल-फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी और अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल मनी लॉन्ड्रिंग की चार्जशीट पर संज्ञान लेने के लिए दिल्ली की साकेत कोर्ट में 31 जनवरी को सुनवाई की जाएगी। कोर्ट ने ये फैसला ईडी की दलीलें सुनने के बाद दिया है। 4 पाइंट में जानिए अब तक कार्रवाई और जांच

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *