जालंधर | अवतार नगर (मंगू बस्ती) में बुधवार सुबह 25 वर्षीय युवक सचिन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। परिजनों का कहना है कि मौत हार्ट अटैक से हुई है। सुबह उसे दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाने का समय भी नहीं मिला। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बिना मौत के असली कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। थाना भार्गव कैंप के प्रभारी मोहन लाल का कहना है कि पुलिस के पास अभी तक इस मामले से जुड़ी कोई लिखित शिकायत या सूचना नहीं आई है।


