अवसर . गर्मी की छुट्टियों में लाइब्रेरी को अधिक समय तक खोलने का निर्णय, छात्रों को मिलेगा लाभ

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर जिले के छात्रों की सुविधा और उनकी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एक अभिनव पहल की शुरुआत की है। अब गर्मी की छुट्टियों में जशपुर के जिला ग्रंथालय को अधिक समय तक खोला जाएगा, ताकि जिले के छात्र-छात्राओं को बेहतर अध्ययन की सुविधा मिल सके। इसके तहत विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने ग्रंथालय में पालीवार ड्यूटी करने हेतु 12 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, ताकि लाइब्रेरी सुबह 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुली रहे और छात्र अपनी सुविधा के अनुसार अध्ययन कर सकें। जशपुर जिले के बीईओ ने जानकारी दी कि ग्रीष्म काल में जिला ग्रंथालय अब सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक खुलेगा और यह सेवा तीन शिफ्टों में उपलब्ध रहेगी। इस कदम का उद्देश्य जिले के उन छात्रों को मदद पहुंचाना है, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे सीजीपीएससी, यूपीएससी, व्यापम, जेईई और नीट की तैयारी कर रहे हैं। इससे उन्हें अपने घर के पास ही अध्ययन करने का अवसर मिलेगा और वे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता से बचेंगे। अब तक, जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। लेकिन इस नई व्यवस्था के तहत उन्हें अब घर के पास ही यह सुविधा मिल सकेगी। जिले के कई छात्र-छात्राओं की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि वे दूसरे शहरों में पढ़ाई करने के लिए यात्रा कर सकें, और लाइब्रेरी की कमी और उचित गाइडेंस के अभाव में वे कई बार अपनी पूरी क्षमता से तैयारी नहीं कर पाते थे। लेकिन अब जिला प्रशासन की इस पहल से युवाओं के सपने साकार हो सकेंगे। कलेक्टर ने अस्पताल के छत का भी अवलोकन किया और परिसर की साफ सफाई, पेड़ों के पत्तों की छंटनी करने सूखे पत्तों की साफ सफाई करने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने डाटा शाखा कक्ष , दवाई वितरण कक्ष, हमर लैब , पैथोलॉजी कक्ष , आपातकालीन कक्ष , फिजियोथेरेपी कक्ष , ओपीडी, दन्त चिकित्सक कक्ष, एक्स-रे मशीन रूम, ड्रेसिंग रूम, आइसोलेशन वार्ड, आदि वार्डों का अवलोकन किया। अस्पताल परिसर के नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिसर में पौध रोपण करने के लिए भी कहा है। मुख्यमंत्री का उपहार: नालंदा परिसर लाइब्रेरी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के युवाओं को एक विशेष उपहार दिया है, जिसके तहत उन्होंने जिले के जशपुर नगर और कुनकुरी में 500 और 200 सीटों की लाइब्रेरी की स्वीकृति प्रदान की है। यह लाइब्रेरी नालंदा परिसर की तर्ज पर होगी, और इन लाइब्रेरी के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे युवाओं को उच्च गुणवत्ता की अध्ययन सामग्री और एक बेहतर वातावरण मिलेगा, जो उनके अध्ययन में सहायक होगा। इस पहल से जशपुर के युवा अब उच्च स्तर की तैयारी कर सकेंगे और अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए बेहतर अवसर पा सकेंगे। ड्यूटी तीन पाली में लगाई ग्रंथालय में कार्यरत कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पाली में बांटी गई है। पहली पाली सुबह 5 बजे से 11 बजे तक होगी, जिसमें नवनीत एक्का, ओम प्रकाश बाघव, श्रणव राम और सक्ती भगत शामिल होंगे। दूसरी पाली 11 बजे से 5 बजे तक चलेगी, जिसमें अलका रानी, कु. सरिता भगत, उमेश कुमार साहनी और मनीष कुजूर की ड्यूटी होगी। तीसरी पाली 5 बजे से रात 11 बजे तक होगी, जिसमें निर्मल मिंज, अमित कुमार मांझी, मनसाय बंजुआ और सतीश चौहान ड्यूटी देंगे। इस नए कदम से जशपुर के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी मदद मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *