अवैध कट्टे के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया:पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी बोला- फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा किया था

रीवा में सोमवार को कट्टे के साथ एक युवक के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आए दिन रीवा में अवैध हथियारों के प्रदर्शन के फोटो वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस में संज्ञान लेते हुए न सिर्फ आरोपी को दबोचा बल्कि अवैध कट्टे को भी बरामद किया है। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि मैंने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए देसी कट्टे के साथ अपनी तस्वीर अपलोड की थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने बताया, सगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवम सिंह उर्फ लकी ठाकुर ने सोशल मीडिया पर कट्टा लेकर सिगरेट पीते हुए एक तस्वीर अपलोड की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर देसी कट्टा बरामद कर लिया है। एएसपी विवेक लाल ने बताया कि पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अवैध हथियार कहां से ला रहे हैं। BSP नेता का भी वीडियो वायरल हुआ था
बता दें कि हाल ही में बहुजन समाज पार्टी के रीवा जिला अध्यक्ष अमित कर्नल का भी वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें पुलिस और अर्धसैनिक बलों को दी जाने वाली इंसास राइफल के साथ दिखाई दे रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *