अवैध कोयला परिवहन और उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:घुटरा और दर्री टोला में अवैध ईंट भट्ठों से 20 टन कोयला,2.10 लाख ईंटें जब्त

खनिज राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध कोयला परिवहन और उत्खनन पर कार्रवाई की। टीम ने ग्राम पंचायत घुटरा में धुनेठी नदी किनारे राजेश साहू के अवैध ईंट भट्ठे से 50 बोरी कोयला और 50,000 ईंटें जब्त कीं। ग्रामीणों और राजस्व विभाग के अनुसार, भट्ठा संचालक राजेश साहू शासकीय जमीन पर ईंट निर्माण कर रहा था। टीम ने ग्राम पंचायत हरचौका में स्वीकृत खनिज रेत उत्खनन पट्टे का भी निरीक्षण किया। यह पट्टा 14 अक्टूबर 2024 से 13 अक्टूबर 2029 तक 5 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए मान्य है। दर्री टोला में अंकित राय द्वारा बिना अनुमति के लगभग 3 एकड़ जमीन पर ईंट निर्माण किया जा रहा था। यहां से 10 टन कोयला और 1.60 लाख ईंटें जब्त कर चौकी नागपुर में रखा गया है। पुलिस ने 10 टन कोयला भी जब्त किया राधारमन नगर क्षेत्र के वन क्षेत्र में नाले के पास अवैध कोयला उत्खनन का पता चला, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। पुलिस ने अमृतधारा के जंगलों में रात में गश्त के दौरान 10 टन कोयला भी जब्त किया। खनिज विभाग ने ग्रामीणों को समझाया कि रेत खदान से पंचायत को राजस्व मिलेगा, जिससे गांव का विकास होगा। साथ ही आश्वस्त किया कि नियमानुसार पर्यावरण स्वीकृति के बाद ही खदान शुरू की गई है और इससे जल स्तर प्रभावित नहीं होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *