अवैध कोयला भट्टियां जेसीबी से ध्वस्त की:लगातार दूसरे दिन भी प्रशासन की कार्रवाई, तहसीलदार ने कहा- आगे भी जारी रखेंगे

अवैध कोयला भट्टियों पर जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। प्रशासन ने आज दूसरे दिन भी लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध भट्टियों को जेसीबी से ध्वस्त किया। तहसीलदार कंचन चौहान ने बताया- करेड़ा क्षेत्र के चिलेश्वर व कांजी का खेड़ा गांव में खातेदारी व बिलानाम जमीन पर लंबे समय से चल रही अवैध कोयला भट्टियों पर कार्रवाई की जा रही है। दूसरे दिन भी 100 अवैध कोयला भट्टियों को ध्वस्त किया गया। आगे भी इसी तरह अवैध भट्टियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इनकी रही मौजूदगी
इस कार्रवाई के दौरान भू अभिलेख निरीक्षक कैलाश चन्द्र रेगर, भंवर लाल रेवारी, पटवारी डोरी लाल जाटव, शंकर सिंह, ललित शर्मा, मोहित विशिष्ट सहित पुलिस जाब्ता मौजूद था

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *