भीलवाड़ा जिले में पिछले लंबे समय से चल रही अवैध कोयला भट्टियों को आज जिला कलेक्टर के आदेशों के बाद जेसीबी से तोड़ा गया । इस सम्बन्ध में ग्राम पंचायत दांथल के समस्त राजस्व ग्रामो का राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा मौके का निरिक्षण भी किया गया | अवैध कोयला भट्टियों को हटाने के लिए पहले में जिला कलक्टर के निर्देशानुसार गत वर्ष माह नवम्बर व दिसम्बर 2024 में भी कोयला भट्टियों को हटाने का अभियान चलाया जाकर कोयला भट्टियाँ हटाई गई थी। उपखंड अधिकारी ने दिव्यराज सिंह बताया कि ग्रामीणों द्वारा शिकायत के बाद समटी समय पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है । क्षेत्रों में कुछ व्यक्तियों द्वारा फिर अवैध कोयला भट्टियों का संचालन किया जा रहा था। इस पर करवाई गई जांच के दौरान कुल 52 कोयला भट्टियों का अवैध संचालन होना पाया गया जिनको मौके पर ही JCB की सहायता से ध्वस्त किया गया ।प्रशासन द्वारा कोयला भट्टियों के संचालको को मौके पर सक्षम अधिकारी की स्वीकृति उपरान्त ही कोयला भट्टियाँ संचालन करने के लिए पाबंद किया गया । उन्होंने बताया कि अवैध कोयला भट्टियों को हटाने की कार्यवाही आगे भी निरन्तर इसी प्रकार जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान मौके पर तहसीलदार दिनेश साहू, भू अभिलेख निरीक्षक, संबंधित क्षेत्र के पटवारी , ग्राम विकास अधिकारी एवं थाना सदर का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा ।


