अवैध कोयला लदे ट्रैक्टर को ले जाने के दौरान पथराव, अधिकारी भागे

खेतको | पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको पंचायत में मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि एक गंभीर घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार बेरमो के एक अधिकारी खेतको शिव मंदिर के समीप अवैध कोयला लदे ट्रैक्टर को पकड़कर उसे ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों का एक दल वहां पहुंचा और ट्रैक्टर को ले जाने का विरोध करने लगे। बताया जाता है कि अधिकारी ट्रैक्टर ले जाने पर अड़े रहे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि इसके बाद ग्रामीणों ने ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया। पथराव से घबराकर उक्त अधिकारी ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर अपनी जान बचाते हुए वहां से भाग निकले। घटना में अधिकारी के वाहन के शीशे पर हल्की खरोंच आने की बात कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र से बाहर निकलकर कथित रूप से गलत ढंग से पेटरवार थाना क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। इसी कारण वे स्वयं और अन्य वरीय अधिकारी इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस व प्रशासन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *