अवैध खनन रोकने पहुंची थी राजस्व टीम:तहसीलदार को खनन कारोबारी की धमकी; बोला– डंपर चढ़ा दो

बरगी थाना क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन पर कार्रवाई करने पहुंची राजस्व टीम को एक खनन कारोबारी की धमकी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि कार्रवाई से नाराज कारोबारी ने अपने ड्राइवर से तहसीलदार पर डंपर चढ़ाने तक की बात कह दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी खनन कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, राजस्व और खनिज विभाग की टीम ग्राम मानेगांव के पास औचक निरीक्षण पर पहुंची थी। यहां मुरम, मिट्टी और गिट्टी के अवैध व ओवरलोड परिवहन की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही थी। टीम ने तीन डंपरों को रोककर रॉयल्टी दस्तावेज मांगे, लेकिन ड्राइवर कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद वाहन मालिक और खनन कारोबारी रोहित जैन को मौके पर बुलाया गया। दस्तावेज नहीं दिखाने को लेकर तहसीलदार रवींद्र पटेल और रोहित जैन के बीच तीखी बहस हो गई। आरोप है कि इसी दौरान रोहित जैन ने ड्राइवर से कहा- डंपर चढ़ा दो, जो होगा देख लेंगे।, कार्रवाई के बाद तीनों हाइवा के खिलाफ केस दर्ज किया गया, लेकिन इसके बावजूद कारोबारी वाहनों का पीछा करता रहा और अधिकारियों को कई जगह जबरन रोककर वाहन छुड़ाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपी रोहित जैन को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *