अवैध डोडा पोस्त से भरी स्कॉर्पियों पकड़ी:चालक गिरफ्तार, एक आरोपी फरार, पुलिस ने बिलाड़ा के पास की कार्रवाई

जोधपुर ग्रामीण की जिला विशेष टीम ने अवैध डोडा पोस्त तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त से भरी स्कॉर्पियो को पकड़ा है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 475 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। वहीं आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल भी जब्त की गई। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का किया इशारा तो भागने लगे तस्कर ग्रामीण SP नारायण टोगस ने बताया- पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर जयपुर-जोधपुर हाइवे पर पुलिस टीम ने बिलाड़ा के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो आते हुए दिखाई दी। जिसे रोकने का इशारा करने पर चालक यू टर्न लेकर गाड़ी भगाने लगा। तो पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी को रुकवाया। इस दौरान गाड़ी सवार एक तस्कर मौके से भाग निकला, जबकि चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेते समय स्कॉर्पियो में 21 प्लास्टिक के कट्टे मिले। जिनमें 475 किलो अवैध डोडा बरामद किया गया। वहीं एक लोडेड पिस्टल भी बरामद की गई, जिसमें सात कारतूस भी थे। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में पांच मामले दर्ज पुलिस ने NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी खुशाल हुड्डा पुत्र अमाना राम जाट निवासी आमला पुलिस थाना फलोदी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पूर्व में पांच मामले दर्ज हैं, जबकि उसका साथी बबलू पुत्र कालूराम उर्फ रामलाल जाट निवासी चिरढाणी पुलिस थाना पीपाड़ शहर फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *