अवैध तरीके से संचािलत क्लिनिक को सील किया

भास्कर न्यूज | बालोद बुधवार को गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम कांदुल पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को सील किया। झोलाछाप डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद औपचारिक रूप से सील की कार्रवाई की गई थी। बुधवार को विधिवत विभागीय प्रक्रिया पूरी कर कार्रवाई किया गया। एसडीएम प्रतिमा ठाकरे झा ने बताया कि ग्राम कांदुल में अवैध रूप से क्लिनिक संचालित हो रहा था। जिसे सील किया गया है। स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने आरोपी डॉ.रेखराम साहू के डॉक्टरी डिग्री के संबंध में जानकारी हासिल किया तब मालूम हुआ कि छत्तीसगढ़ में डिग्री का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। इसके अलावा लापरवाहीपूर्वक इलाज से मरीज की मौत हुई है। इस वजह से कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान अर्जुंदा के तहसीलदार चंद्रशेखर चंद्राकर सहित स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *