अवैध तौर पर पटाखे बनाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

मालेरकोटला|पुलिस ने अवैध तौर पर पटाखे तैयार करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना सदर अहमदगढ़ के एचसी बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मालेरकोटला निवासी शहबाज उर्फ जग्गी गांव दहलीज कलां से अहमदगढ़ को जाती सड़क पर पैलेस के साथ लगती जगह में बिना किसी परमिट या लाइसेंस के पटाखे करके स्टोर कर सप्लाई करता है। पुलिस ने रेड कर शहबाज उर्फ जग्गी को गिरफ्तार किया जिसके खिलाफ थाना सदर अहमदगढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *