अवैध धान खरीदी और स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर रहे

बालोद| जिले में समर्थन मूल्य पर अवैध धान खरीद-बिक्री रोकने और धान उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। राजस्व, खाद्य, सहकारिता और कृषि उपज मंडी के अधिकारी-कर्मचारी थोक एवं फुटकर व्यापारियों के दुकानों, गोदामों और राइस मिलों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। गुरूर एसडीएम आरके सोनकर और तहसीलदार हनुमंत श्याम के नेतृत्व में संबंधित विभाग के अधिकारियों ने विकासखंड की राइस मिलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धान की उपलब्धता, स्टॉक की स्थिति और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। बिदामी फूड राईसमिल पलारी में लगभग 20,950 कट्टा धान और 1,740 क्विंटल चावल उपलब्ध पाया। राई मिल संचालक ने बताया कि 4 लाट चावल भारतीय खाद्य निगम को भेजे गए हैं। अभी तक भारतीय खाद्य निगम में भेजे गए दस्तावेज उपलब्ध नहीं। भौतिक सत्यापन में राईस मिल द्वारा दी गई जानकारी सही पाई गई। भगवती राइस मिल संचालक बलराम अग्रवाल ने बताया कि शासकीय धान की मीलिंग पूरी हो चुकी है। अधिकारियों ने स्टॉक पंजी का मिलान कर भौतिक सत्यापन किया। ऑनलाइन मंडी पोर्टल के अनुसार 3,900.53 क्विंटल निजी धान नीलामी में खरीदी गई, इसका भी भौतिक सत्यापन किया गया। शासकीय धान का पोर्टल और भौतिक स्टॉक मिलान भी किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *