अवैध धान खरीदी पर बड़ी कार्रवाई:गौरेला पेंड्रा मरवाही में 753 बोरी धान और एक वाहन जब्त, तीन जगहों पर छापेमारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में अवैध धान खरीदी और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य, राजस्व और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 753 बोरी धान और एक वाहन जब्त किया है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में टीम ने नवागांव, खोडरी और कोडगार में छापेमारी की। नवागांव में धान खरीदी केंद्र के पास से 150 बोरी धान सहित एक वाहन जब्त किया गया। खोडरी में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 541 बोरी अवैध और अमानक धान जब्त किया गया। वहीं, कोडगार से 62 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। अवैध धान कारोबार करने वाले सतर्क प्रशासन की कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई व्यापारी धान को किसान के खेत में खपाने की कोशिश करने लगे थे। इस कार्रवाई से अवैध धान कारोबार करने वाले सतर्क हो गए है। प्रशासन अवैध परिवहन, भंडारण और अमानक धान की बिक्री को रोकने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। पेंड्रा में धान के उठाव में आई तेजी जिले में 20 धान खरीदी केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर वास्तविक किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। वही पेंड्रा में समय पर धान का उठाव नही होने से बड़ी मात्रा में धान का संग्रहण हो गया था, जिसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए राइस मिलरों से अनुबंध किया। अब वहां तेजी से धान का उठाव हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *