अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई:मरवाही में 93 हजार के 30 क्विंटल धान जब्त, मध्य प्रदेश से लाया जा रहा था

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। शनिवार को मरवाही विकासखंड के ग्राम धनपुर में मध्य प्रदेश से लाए जा रहे 30 क्विंटल धान को जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 93 हजार रुपए है। यह कार्रवाई राज्य सरकार के निर्देशों के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुगम और पारदर्शी बनाना है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने कोचियों, बिचौलियों और व्यापारियों की ओर से धान के अवैध परिवहन, भंडारण और उपार्जन केंद्रों में खपाए जाने की आशंका को देखते हुए जिला स्तरीय उड़ान दस्ता और जांच दलों का गठन किया है। जांच दलों की ओर से लगातार निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, पिकअप वाहन क्रमांक एमपी-54-जेड सी-4757 से अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए पाया गया। जब्त किए गए धान और वाहन को रक्षित आरक्षित केंद्र अमरपुर पेंड्रा के हवाले कर दिया गया है। आरोप है कि जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए कई बैरियरों पर निगरानी नहीं रखी जा रही है। धान खरीदी के लिए अब लगभग 19 दिन शेष हैं। ऐसे में, जिन किसानों के नाम से टोकन कटे हैं, उनके खेतों और गिरदावरी का भौतिक सत्यापन कराकर अवैध धान को खपाने से रोका जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *