अवैध धान भंडारण के खिलाफ हुई कार्रवाई, 147 क्विंटल धान जब्त

अवैध धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई कर 147 क्विंटल धान जब्त किया गया है। अवैध रूप से गोदामों में मंडी नियमों का पालन नहीं करने पर खाद्य अधिकारी कीर्ति कुमार कौशिक व सहायक खाद्य अधिकारी योगेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में 9 जनवरी को कुआकोंडा ब्लॉक के विभिन्न व्यापारियों के गोदामों का खाद्य निरीक्षक प्रमोद कुमार सोनवानी, खाद्य निरीक्षक धीरेंद्र कश्यप, खाद्य निरीक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर, खाद्य निरीक्षक सचिन कुमार, मंडी सचिव गीदम गणेश कुमार तथा मंडी उपनिरीक्षक बालमुकुंद यादव ने आकस्मिक निरीक्षण किया। व्यापारी मो. ईशाद निवासी मैलावाड़ा के गोदाम से 50 क्विंटल धान, भगवान सिंह पटेल निवासी मैलावाड़ा के गोदाम से 21 क्विंटल धान, मे. पासवान ट्रेडर्स नकुलनार के गोदाम से 39 क्विंटल धान, विवेक सिंह निवासी नकुलनार के गोदाम से 11 क्विंटल धान, चंद्रपाल सिंह निवासी नकुलनार के गोदाम से 10 क्विंटल धान, भरत कुमार सिंह निवासी नकुलनार के गोदाम से 16 क्विंटल धान मंडी अधिनियम 1972 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर जब्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *