बूंदी जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चल रहे अभियान के तहत बूंदी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 119 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से आरोपी चंद्रप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे जांच शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर जिलेभर में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गेण्डोली थानाधिकारी हरलाल मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और मुखबिरों से लगातार सूचनाएं जुटाई गईं। टीम ने नाकाबंदी के दौरान चंद्रप्रकाश पुत्र सोजी लाल मीणा (25) को पकड़ा, जो मूल रूप से जावरा की झोपड़ियां, थाना रायथल का निवासी है तथा वर्तमान में गेण्डोली खुर्द की झोपड़ियां, जिला बूंदी में रह रहा था। तलाशी में उसके कब्जे से 119 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।


