अवैध पत्थर खनन रोकने गई पुलिस टीम पर हमला:कोडरमा में ग्रामीणों ने किया पथराव, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

झारखंड के कोडरमा में अवैध नीलम पत्थर खनन को रोकने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ढाब थाना प्रभारी रवि पंडित को गोरियाडीह जंगल में अवैध खनन की सूचना मिली थी। वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खनन माफियाओं को पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिल गई। उन्होंने रास्ते में ही पुलिस की गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद पथराव शुरू कर दिया। सूचना के मुताबिक इस हमले में थाना प्रभारी समेत 3-4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। बयान देने से बच रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच थाना के अंचल निरीक्षक विनोद आनंद रविवार सुबह ढाब थाना पहुंचे। उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना। पुलिस अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। ग्रामीणों का आरोप पुलिस ने की थी बदसलूकी इधर, गांव के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सुरेश साव का कहना है कि शनिवार को थाना प्रभारी एक वारंटी वीरेंद्र टूटी को गिरफ्तार करने गांव आए थे। इसके बाद वे 2-3 बार और हरिजन टोला आए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने पथराव किया। डीसी के कार्रवाई के दिए थे आदेश बीते बुधवार को जिले की उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अवैध उत्खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। ऐसे में कार्रवाई करने गए पुलिस पर इस प्रकार से पथराव करना प्रशासन को चुनौती देने के समान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *