सरगुजा SSP राजेश अग्रवाल ने शहर के मुख्यमार्गों में चारपहिया वाहनों एवं रिंगरोड में भारी वाहनों की अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सरगुजा पुलिस ने वाहनों की अवैध पार्किंग को लेकर चेतावनी जारी की है। वाहन मालिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित स्थलों पर ही पार्किंग करें, अन्यथा चालान की कार्रवाई की जाएगी। शहर के मुख्य व्यवसायिक मार्ग में चारपहिया वाहनों की पार्किंग के कारण यातायात बाधित हो रहा है। शहर में खरीदारी के लिए चारपहिया वाहनों से पहुंचने वाले लोग सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी कर दे रहे हैं। इससे जाम की स्थिति बन जाती है। अंबिकापुर में लंबे समय से यह समस्या है, लेकिन पुलिस कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति ही होती रही है। वाहन होंगे लॉक, चालान करेंगे
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थलों पर ही अपने वाहन पार्क करें, अन्यथा उनकी गाड़ियों को व्हील लॉक किया जाएगा। दुकानदारों एवं व्यापारियों से भी अपील की गई है कि वे अपने ग्राहकों को नगर निगम द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थल या अन्य निकटतम पार्किंग पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा करने के लिए प्रोत्साहित करें। पुलिस ने कहा है कि मार्ग में गाड़ियां पार्क मिलीं तो गाड़ियां व्हील लॉक होंगी और चालान किया जाएगा। रिंगरोड को बनाया गैरेज, होगी सख्ती
लंबे समय से रिंग रोड़ में भारी वाहनों की अवैध पार्किंग की समस्या बनी हुई है। रिंगरोड किनारे गैरेज के संचालकों द्वारा रिंगरोड में गाड़ियां खड़ी कर सुधार किया जाता है। पुलिस ने रिंगरोड पर अवैध पार्किंग पर चेतावनी जारी की है एवं चेताया है कि रिंगरोड में वाहन पार्क मिले तो चालानी की कार्रवाई होगी। बसों एंव ट्रकों को निर्धारित स्थल पर ही खड़ा करने का निर्देश दिया गया है। पार्किंग के लिए निर्धारित स्थल


