अवैध पिस्टल लेकर ‘शादीशुदा प्रेमिका’ को धमकाने पहुंचा प्रेमी:मंडला पुलिस ने पीछा कर किया गिरफ्तार; आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड

मंडला जिले में एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका को धमकाया था और पुलिस से बचने के लिए भागने की कोशिश की। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर उसे पकड़ा। आरोपी पर पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, उमरिया जिले के नौरोजाबाद निवासी रामकुमार गुप्ता बुधवार को मंडला के ककैया क्षेत्र पहुंचा था। उसने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के ससुराल पहुंचकर पिस्टल लहराते हुए उसे जबरन साथ ले जाने की धमकी दी। हथियार देखकर इलाके में दहशत फैल गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के 112 वाहन को मारी टक्कर पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी अपनी कार से फरार हो गया। ककैया से मंडला की ओर भागते हुए 112 पुलिस वाहन ने उसका पीछा किया। पदमी पेट्रोल पंप के पास आरोपी ने 112 वाहन को टक्कर मार दी और बिछिया की ओर भाग निकला। तेज रफ्तार के कारण उसकी कार बेकाबू होकर पलट गई। इसके बाद बम्हनी थाना पुलिस और बंजर 112 टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस, इंडिका कार और नंबर प्लेट बरामद की हैं। पहले से हैं आरोपी पर 9 केस जांच में सामने आया है कि आरोपी नौरोजाबाद थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहा था। आरोपी पर पहले से ही कुल नौ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। रेप समेत कई धाराओं में केस दर्ज मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत और उसके नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *