बालोतरा और बाड़मेर जिले से निकलने वाली लूणी नदी में बजरी माफिया खनन करने से बाज नहीं रहा है। बालोतरा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद खनन लगातार जारी है। सिणधरी पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे दो डंपर को जब्त किये है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि सड़ा लूणी नदी में अवैध बजरी खनन हो रहा है। इस पर एएसआई लूणाराम मय पुलिस टीम ने लूणी नदी सड़ गांव में दबिश दी। अवैध बजरी से भरे दो हाईबो डंपर मौके पर बजरी से भरे हुए पाए गए। इस पर अवैध बजरी से भरे दोनों डंपरों को जब्त कर डंपर ड्राइवर हरंचदराम पुत्र टीमाराम निवासी मीठड़ी बाड़मेर को डिटेन कर पूछताछ की गई। सिणधरी थानाधिकारी सुरेश सारण ने बताया- एमएमडीआर एवं बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी हरचंदराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम बजरी खनन में शामिल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में एएसआई लूणाराम कांस्टेबल जोगेंद्र कुमार, टीकमाराम और आसूराम शामिल रहे।


