अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई:चक्रधरपुर में दो ओवरलोड ट्रैक्टर जब्त, एक पर नंबर प्लेट भी नहीं

पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी राजीव रंजन ने सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर दो ओवरलोड ट्रैक्टर को जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में दो ट्रैक्टर को पकड़ा गया। इनमें से एक ट्रैक्टर में नंबर प्लेट ही नहीं था। जब चालकों से बालू परिवहन के कागजात मांगे गए तो वे दिखा नहीं पाए। बालू माफियाओं में हड़कंप पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुदड़ी, गोइलकेरा और आनंदपुर के घाटों से अवैध बालू की सप्लाई होती है। इन गाड़ियों का आवागमण थानों से होकर ही होता है। प्रशासन अभी तक इस पर पूरी तरह रोक नहीं लगा पाया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। ट्रैक्टर मालिक अपने स्तर पर दबाव बनाकर वाहन छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *