दौसा पुलिस व जयपुर की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स सीआईडी सीबी ने संयुक्त बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त से भरा कंटेनर जप्त किया है। पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, साथ ही 386 कट्टों में भारी 7002 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के डंठल बरामद किए हैं। साथ ही डोडा पोस्ट के डंठल ले जाने के काम में लिया गया एक कंटेनर और उसे एस्कॉर्ट करने वाली कार को भी जप्त किया है। बरामद किए गए डोडा पोस्त की अंतरराष्ट्रीय कीमत 12 करोड रुपए होना पाया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। खबर को अपडेट किया जा रहा है…


