अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग नहीं लगा पा रहा है रोक, 24 घंटे निकाल रहे डंकिनी से रेत

जिले में रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग रोक नहीं लगा पा रहा है। 24 घंटे डंकिनी नदी से रेत का अवैध उत्खनन नियमों को दरकिनार कर किया जा रहा है। दिन में छोटे जेसीबी और रात को चैन माउंटेन से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। रविवार और सरकारी छुट्टियों के दिन खुलेआम अवैध रेत खनन कर बिना पिटपास के ट्रांसपोर्टिंग भी की जाती है। खनिज विभाग के अधिकारी खानापूर्ति के लिए महीने में एकाध बार कार्रवाई करते हैं, जबकि डंकिनी नदी में बालूद से लेकर पोंदुम तक अवैध रेत का कारोबार चल रहा है, हजारों की रोज रायल्टी चोरी का खेल दंतेवाड़ा में चल रहा है जिसको लेकर विभाग गंभीर नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *