अवैध रेत खदान पर खनिज विभाग का एक्शन:बालोद के मर्रामखेड़ा में 5 हाईवा और चैन माउंटेन जब्त, सरपंच को निगरानी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डोंडी ब्लॉक स्थित ग्राम बेलौदा के आश्रित ग्राम मर्रामखेड़ा में खनिज विभाग ने अवैध रेत खदान पर कार्रवाई की है। विभाग ने मौके से 5 हाईवा जब्त किया है। साथ ही चैन माउंटेन को भी सील कर दिया गया है। खनिज निरीक्षक शशांक सोनी ने बताया कि, उन्हें अवैध रेत खदान के संचालन की सूचना मिली थी। वनांचल क्षेत्र के मर्रामखेड़ा में नदी से पिछले तीन दिनों से अवैध खनन किया जा रहा था। सूचना के आधार पर टीम ने रविवार शाम को छापेमारी की और खदान को बंद करवाया। हमें इसकी जानकारी नहीं थी- सरपंच ग्राम के सरपंच कांतिबाई ने कहा कि, उन्हें इस मामले की पहले कोई जानकारी नहीं थी। खनिज विभाग ने आज उन्हें सूचित किया और जब्त की गई गाड़ियों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी। विभाग ने सरपंच और वार्ड मेंबर को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि जब्त की गई गाड़ियां मौके से नहीं हटें। यहां भी संचालित है खदान दो दिन पहले बालोद पहुंचे सांसद भोजराज नाग ने मीडिया के सामने अवैध रेत खदान संचालन को लेकर कार्रवाई करने की बात कही थी। जिसके बाद खदानों में कार्रवाई शुरू हो गई है। वहीं, जिले के गुरूर ब्लॉक के ग्राम भैंसमुंडी में रात के अंधेरे में महानदी से रेत खदान का संचालन किया जा रहा है। यह पुरूर थाना क्षेत्र का इलाका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *