अवैध शराब के कारोबार से गांव का माहौल बिगड़ा

कमताड़ा | गांव में इन दिनों अवैध शराब का कारोबार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। शाम होते ही आसपास के गांव के लोग शराब पीने इकट्ठे होने शुरू हो जाते हैं। जिसके चलते गांव का माहौल खराब होता जा रहा है। युवा पीढ़ी शराब की लत की शिकार होती जा रही है। गांव में गाली-गलौज, विवाद, झगड़ा होते रहते हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है पंचायत और प्रशासन को इस ओर कार्रवाई कर अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *