अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई:रायपुर में ढाबे से तीन राज्यों की अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग रायपुर ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करते हुए एक ढाबे से तीन राज्यों की अवैध शराब जब्त की है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी जेबा खान ने बताया कि चंदनडीह स्थित खानसामा ढाबा में बाहरी राज्यों से शराब लाकर बेचे जाने की खबर मिली थी। मामले में कार्रवाई करते हुए ढाबे में रेड मारी गई। इस दौरान ढाबे से छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र की अवैध शराब जब्त की गई। आरोपी की पहचान नरेंद्र कुमार जायसवाल के रूप में हुई है। जायसवाल के कब्जे से कुल 24 लीटर शराब जब्त कर, गिरफ्तार की कार्रवाई करते हुए से जेल भेज दिया गया है। अवैध स्टॉक जब्त ढाबे से 100 पाइपर, एंटीक्वीटी ब्लू, सिग्नेचर, रॉयल चैलेंज, ए. सी. ब्लैक, जैकब रेड वाइन, मैजिक मूवमेंट वोडका, मैकडोवेल नंबर 01 (फॉर सेल इन छत्तीसगढ़), बारना वाइन (फॉर सेल इन हिमाचल प्रदेश ओनली), किंगफिशर, सिम्बा स्ट्रॉन्ग बीयर, माउंट 6000 केन बीयर (फॉर सेल इन महाराष्ट्र ओनली)। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी खान के अलावा डीडी पटेल, रविशंकर पैकरा, रविंद्र देवांगन और पोखराज शांडिल्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *