अवैध संबंध के शक में युवक ने की थी हत्या:सिर पर लोहे के कड़े से वारकर पत्नी की ली थी जान, शव नदी किनारे फेंका; गिरफ्तार

पाकुड़ जिले में 6 सितंबर को एक अज्ञात महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्धमान की रहने वाली मुन्नी हेंब्रम के रूप में हुई है। एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तालडीह गणपुरा गांव में नदी किनारे शव मिला था। मामले की जांच के लिए एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी रतन मड़ैया तालडीह गणपुरा का रहने वाला है। वह पश्चिम बंगाल के वर्धमान में कबाड़ी का काम करता था। रतन ने पूछताछ में बताया कि करीब 8 महीने पहले उसकी मुलाकात मुन्नी से हुई थी। दोनों ने शादी कर ली और दिल्ली चले गए। दिल्ली में रतन को मुन्नी पर अवैध संबंध का शक हुआ। दोनों बर्दवान लौट आए। घटना वाले दिन वे वर्धमान से तालडीह गांव आ रहे थे। रास्ते में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। रतन ने अपने हाथ में पहने लोहे के कड़े से मुन्नी के सिर पर वार किया और मार डाला। इसके बाद शव को नदी किनारे फेंककर फरार हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *