अवैध संबंध के शव में युवक की हत्या:गुमला में पति ने पत्नी के प्रेमी को कुल्हाड़ी से मारा, आरोपी पत्नी के साथ फरार

गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र स्थित टेंगरिया गांव में अवैध संबंध के शक में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरिजन टोला निवासी 25 वर्षीय बिट्टू नायक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बिट्टू नायक का पिछले एक साल से गांव के ही कुंवर नायक की पत्नी के साथ अवैध संबंध चल रहा था। इस बात की भनक जब कुंवर को लगी, तो उसने गुस्से में आकर बिट्टू की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हत्या के बाद कुंवर नायक अपनी पत्नी के साथ गांव छोड़कर फरार हो गया। आरोपी के घर के पास बरामद किया शव घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना प्रभारी राहुल कुमार दसौंधी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक का शव कुंवर नायक के घर के पास से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों से पुलिस कर रही पूछताछ पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मृतक के परिजनों ने भी पुलिस को दिए बयान में बताया कि बिट्टू का कुंवर की पत्नी के साथ संबंध था और इसी कारण उसकी हत्या की गई है। फिलहाल गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि आरोपी का सुराग मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *