अवैध संबंध को लेकर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार:पहले गला घोंटा फिर आत्महत्या बताने फांसी पर लटका दिया था

हरदा जिले से सटे खंडवा के कडौली गांव में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। पति ने अवैध संबंध को लेकर पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। यहां तक कि वारदात को छुपाने के लिए पत्नी के शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। ताकि यह लगे कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शी बेटे के बयान और डॉक्टर्स के शव परीक्षण के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला स्पष्ट हो गया। थाना किल्लौद पुलिस ने मृतका क्षमाबाई के पति रामभरोस (45) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। घटना के बाद आरोपी रामभरोस मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गुरुवार देर शाम हरदा निवासी रामभरोस को गिरफ्तार कर लिया। टीआई महेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि महिला के बेटे ने डायल 100 पर सूचना दी थी कि उसकी मां ने ग्राम कडोली खेत में फांसी लगा ली है। क्षमाबाई का शव खेत के पास बनी टपरी में रखा था। जिसके गले में फंदे जैसा निशान था। मौके पर महिला के बेटे की ओर से रिपोर्ट कराई गई। शव का पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल किल्लौद में कराया गया। संदेह होने पर मृतका की शॉर्ट पोस्टमार्मट रिपोर्ट डॉक्टर द्वारा ली गई। तब डॉक्टर ने मृतका की मृत्यु गला दबाने से होना बताया। अवैध संबंध को लेकर साड़ी से गला दबाना बताया पुलिस ने आरोपी रामभरोस से पूछताछ की तो उसने बताया कि पत्नी के अवैध संबंधों के शक में उसका साड़ी से गला दबाकर हत्या की है। घटना को छुपाने के लिए गले में साड़ी का फंदा लगाकर पेड़ से लटका दिया। फिर नीचे उतार लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *