अवैध सम्बंधों में बाधक बने पति का मर्डर:पत्नी गिरफ्तार, शूटर को सुपारी देकर गोली मरवाई, एक्सप्रेसवे के पास फेंक गए थे शव

दौसा की कोलवा थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। मामले में अवैध सम्बंधों के चलते सुपारी देकर मर्डर कराने की बात सामने आई है। घटनाक्रम 10 फरवरी 2025 का है, जब दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे के पास द्वारापुरा में जीरो पोईन्ट पुलिया के पास लिंक रोड के किनारे अज्ञात शख्स का शव बरामद हुआ था। फॉरेसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सहायता से मृतक की पहचान की। जिसके बाद कड़ी से कडी जोड़ते हुए मर्डर के मुख्य आरोपी धर्मेन्द्र शर्मा निवासी भोजपुर-आरा बिहार हाल निवासी अर्थला गाजियाबाद यूपी को गिरफतार किया गया। साथ ही वारदात में उपयोग ली गई कार को बरामद किया गया। अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद वारदात में शामिल दूसरे आरोपी शूटर रामसुन्दर उर्फ बिटटु निवासी आजमगढ यूपी को 7 दिसंबर को गाजियाबाद से देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस ने जघन्य हत्याकाड की मुख्य साजिशकर्ता मृतक की पत्नी श्वेता उर्फ शिल्पी को पनपुरा जिला भोजपुर-आरा, बिहार से गिरफ्तार कर लिया। कोलवा थाना इंचार्ज रामशरण गुर्जर ने बताया कि मृतक आशानंद पाण्डे उसकी पत्नी शिल्पी के अवैध सम्बधों में बाधक बन रहा था। ऐसे में उसे रास्ते से हटाने के लिए सुपारी देकर शूटर से गोली मारकर मर्डर कराया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाने के कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद की विशेष भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *