धौलपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हथियार को लेकर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए युवकों में से एक के पास से चार जिंदा कारतूस और दूसरे के पास एक 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला हैं। जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया हैं। कार्रवाई को लेकर कोतवाली थाने की हेड कॉन्स्टेबल कृष्णा पूनियां ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक सागरपाड़ा के पास शेरगढ़ के किले की ओर जाने वाले रास्ते पर बनी झोपड़ी के नजदीक खड़े हैं। सूचना पर हेड कॉन्स्टेबल पुलिस की टीम को लेकर मौके पर पहुंची। जहां झोपड़ी के पास खड़े दोनों युवक की तलाशी दी गई तो उनके पास से 315 बोर का देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस मिल गए। अवैध हथियार मिलने पर दोनों युवकों को मौके से ही गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम जयपाल (24) पुत्र जगन सिंह कुशवाह निवासी पाये का पूरा थाना कंचनपुर और हरिकिशन जगरिया (26) पुत्र भगवान सिंह निवासी मंगल बिहार कॉलोनी बताया। जिनसे पुलिस हथियार की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही हैं।


