अवैध हरी लकड़ियों से भरी पिकअप जब्त:टांई गांव के पास पकड़ी पिकअप, बिसाऊ पुलिस की कार्रवाई

बिसाऊ पुलिस ने लकड़ियों के तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर कार्रवाई करते हुए अवैध हरी लकड़ियों से भरी एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशों पर जिले भर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 31 दिसंबर 2025 की रात को बिसाऊ थानाधिकारी शेरसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। ग्राम टांई के पास पुलिस को एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे तिरपाल से पूरी तरह ढका गया था। पुलिस ने जब गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में अवैध रूप से काटी गई हरी लकड़ियां भरी हुई पाई गईं। पुलिस द्वारा पिकअप चालक से लकड़ियों के परिवहन और स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन चालक कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी को तहत जब्त कर लिया। पुलिस ने क्षेत्रीय वन अधिकारी झुंझुनूं को सूचित कर दिया है, ताकि वन अधिनियम के तहत संबंधित दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *