अवैध 62 वाहनों के चालान काटे:डीडवाना कलेक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई

डीडवाना-कुचामन जिले में अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। यह कार्रवाई 26 जनवरी को विद्यार्थियों को ले जा रही एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर शुरू की गई। इस विशेष जांच अभियान के तहत जिलेभर में कुल 62 वाहनों के चालान काटे गए। इनमें अवैध पिकअप, बालवाहिनी, ओवरलोड वाहन, तथा बिना फिटनेस, बीमा, परमिट या नंबर प्लेट वाले वाहन शामिल थे। विभाग ने इन पर 2 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
कार्रवाई के दौरान दो बालवाहिनी वाहनों को सीज किया गया, जबकि एक बालवाहिनी वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध और नियमों की अनदेखी कर संचालित वाहनों के विरुद्ध यह सघन जांच अभियान आगामी कार्य दिवसों में भी लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *