कवर्धा| शहर के प्रमुख शिवाजी चौक का हाल ही में सौंदर्यीकरण किया गया है। चौक के मध्य छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई है। ताकि शहर को ऐतिहासिक पहचान मिले। लेकिन सौंदर्यीकरण के कुछ ही दिनों बाद व्यवस्था बिगड़ने लगी है। चौक पर ही बाइक और कारों की पार्किंग की जा रही है। प्रतिमा के आसपास वाहन खड़े होने से सौंदर्य बिगड़ रहा है। इस पर कार्रवाई की जाए। -रवि सिन्हा, कवर्धा


