राजनांदगांव| नगर में लगातार बिगड़ती जा रही यातायात व्यवस्था को लेकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने गंभीर चिंता जताई है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से मुलाकात कर नगर की यातायात समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नगर में बेरोकटोक भारी वाहनों की आवाजाही, बसों के मनमाने स्टापेज, चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति और बेतरतीब पार्किंग के चलते आम नागरिकों को भारी दबाव और जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि नगर में बेरोकटोक भारी वाहनों की आवाजाही, बसों के मनमाने स्टापेज, चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति और बेतरतीब पार्किंग के चलते आम नागरिकों को भारी दबाव और जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। चार पहिया और तीन पहिया वाहनों की आवाजाही सबसे अधिक प्रभावित हो रही है, जिससे दैनिक जीवन और व्यापारिक गतिविधियां बाधित हो रही हैं। इसके साथ ही नेशनल हाइवे में बंद पड़ी हाईमास्ट लाइटों के कारण रात के समय दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि राजनांदगांव की जनता को जाम, अव्यवस्थित ट्रैफिक और अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके।


