अशोकनगर पुलिस ने विधायक प्रतिनिधि की गाड़ी से हटाया हूटर:हरीबाबू राय बोले- जुर्माना कम करें; एसपी ने कहा- आदेशों के तहत हो रही कार्रवाई

अशोकनगर पुलिस वाहनों में अवैध रूप से लगाए गए हूटर और सायरन के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को विधायक हरीबाबू राय के प्रतिनिधि की गाड़ी में हूटर लगे होने पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। जैसे ही इस बात की जानकारी विधायक को लगी तो वो भी मौके पर पहुंच गए और और कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस को कार्रवाई करनी है तो सिर्फ हूटर हटा लें, इतनी बड़ी रकम का जुर्माना न लगाएं। इस बीच एसपी विनीत कुमार भी मौके पर पहुंचे। विधायक ने एसपी से इस मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस विधायक के प्रतिनिधि की गाड़ी पर ही कार्रवाई की जा रही है। इस पर एसपी ने जवाब देते हुए बताया कि वाहनों से हूटर हटाने के निर्देश ऊपर से दिए गए हैं। इस दौरान विधायक ने कम जुर्माना लगाने की भी बात कही, लेकिन एसपी ने कहा कि हूटर की कार्रवाई में 3 हजार रुपए से कम का जुर्माना नहीं है। कुछ देर तक दोनों के बीच बात चली बाद में विधायक और एसपी वहां से चले गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *