अशोकनगर में बुधवार यानी आज बिजली वितरण कंपनी की ओर से 33/11 केवी उपकेंद्र से जुड़े फीडरों पर केबल क्षमता वृद्धि और प्रतिस्थापन का काम किया जाएगा। यह काम केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत किया जा रहा है। मेंटेनेंस के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यानी कुल 7 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। कटौती मुख्य रूप से मेन बाजार फीडर से जुड़े क्षेत्रों में रहेगी। कंपनी के अनुसार जिन क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी उनमें रघुवंशी गली, मिलन चौराहा, विनीत टॉकीज गली, राजू मेडिकल गली और गांधी पार्क गुरुद्वारा के आसपास का इलाका शामिल है। कंपनी के सहायक प्रबंधक ने प्रेस रिलीज में बताया कि मेंटेनेंस कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद या चालू करने के समय में बदलाव किया जा सकता है।


