अशोकनगर में करंट से युवक की मौत:आरोपी ने बिजली के काम के लिए खंभे पर चढ़ाया, परिजनों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया

अशोकनगर शहर की त्रिलोकपुरी कॉलोनी में करंट लगने से 34 वर्षीय युवक राजेश अहिरवार की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर से परिजन संतुष्ट नहीं हैं और गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार, मानक चौक निवासी राजेश अहिरवार बगुल्या गांव निवासी शिवकुमार रघुवंशी के यहां ड्राइवर के रूप में काम करता था। गुरुवार को काम के दौरान उसे बिजली के खंभे पर चढ़ाया गया, जबकि उसे बिजली के काम का कोई अनुभव नहीं था और न ही कोई सुरक्षा उपकरण दिए गए थे। इसी दौरान उसे करंट लग गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
करंट लगने के बाद राजेश की हालत गंभीर हो गई। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और समय पर इलाज नहीं मिल सका। एफआईआर से नाराज परिजनों का प्रदर्शन
पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी के खिलाफ धारा 106(1) लापरवाही बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। इससे नाराज परिजन शुक्रवार को कोतवाली थाने पहुंचे और एफआईआर में बदलाव कर गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग की। इसके बाद कलेक्ट्रेट और जिला अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शन और चक्का जाम किया गया। स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *