अशोकनगर में कल बिजली कटौती:अलग-अलग इलाकों में सुबह से शाम तक प्रभावित होगी सप्लाई

अशोकनगर में मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली कटौती की घोषणा की है। कल (शनिवार) पछाड़ीखेड़ा उपकेंद्र के अंतर्गत रखरखाव, संधारण और RDSS योजना के तहत कंडक्टर क्षमता वृद्धि व प्रतिस्थापन कार्य किया जाएगा। इस कारण पछाड़ीखेड़ा सबस्टेशन से निकलने वाले 11 केवी फीडर पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। तुलसी सरोवर फीडर से सुबह 10:30 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बिजली कटौती होगी। इससे पुरानी गल्ला मंडी प्रांगण, दुबे कॉलोनी, संस्कृति मैरिज गार्डन, मंडी रोड, यादव कॉलोनी और सोनी कॉलोनी जैसे क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी तरह, तुलसी सरोवर फीडर (स्थानीय) से सुबह 10:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इससे डॉ. डी.के. जैन वाली गली, विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी वाली गली और वेदांत भवन वाली गली जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे। कंपनी ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बंद या चालू करने का समय आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *