अशोकनगर में ट्रक पलटने से हादसा:क्लीनर के दोनों पैर टूटे, ड्राइवर को मामूली चोट; निरमा साबुन से भरा था ट्रक

अशोकनगर में सोमवार की सुबह एक हादसा हो गया। गुना रोड स्थित जिला न्यायालय के सामने निरमा साबुन से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। घटना में क्लीनर कुक्कू (अशोकनगर निवासी) के दोनों पैर ट्रक के नीचे दब गए और टूट गए। ड्राइवर बिरजा ग्वाल (शनिदेव मंदिर के पास, अशोकनगर निवासी) बाल-बाल बच गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक (MP 09 HH 6823) अशोकनगर से गुना की ओर जा रहा था। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने से एएसआई अवधेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सूरज सिंह गुर्जर और सत्येन्द्र बैरागी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से क्लीनर को ट्रक के नीचे से निकाला गया। डायल 100 की सहायता से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही सुबह का समय होने के कारण सड़क पर भीड़-भाड़ नहीं थी, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *